Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिस्री का नेपाल दौरा

 

काठमांडू/नई दिल्ली, 18 अगस्त 2025 । भारत के विदेश सचिव श्री विक्रम मिस्री ने 17–18 अगस्त (भदौ १–२) को नेपाल का आधिकारिक दौरा किया। यह दौरा नेपाल के विदेश सचिव श्री अमृत बहादुर राई के निमंत्रण पर सम्पन्न हुआ।

दौरे के दौरान विदेश सचिव मिस्री ने नेपाल के राष्ट्रपति श्री रामचन्द्र पौडेल, प्रधानमन्त्री श्री केपी शर्मा ओली तथा विदेश मंत्री डा. अर्जु राणा देउवा से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने भारतीय नेतृत्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति की जानकारी साझा की।

यह भी पढें   नेपाल ने भारत, चीन और अमेरिका से क्यों मांगा ‘क्लाइमेट मुआवजा’ ? क्या यह सचमुच कानूनी हक है ?

विदेश सचिव मिस्री ने प्रधानमन्त्री ओली को भारत के प्रधानमन्त्री श्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भारत यात्रा का औपचारिक निमंत्रण भी सौंपा। दोनों देशों के विदेश सचिवों ने विस्तृत वार्ता में हालिया द्विपक्षीय पहल की समीक्षा की और आगामी भारत दौरे के एजेंडे का हिस्सा बनने वाले संभावित सहयोगी विषयों पर चर्चा की।

इस अवसर पर मिस्री ने नेपाली सेना प्रमुख महारथी अशोक राज सिग्देल से भी मुलाकात की और उन्हें रक्षा सहयोग के तहत लाइट स्ट्राइक वाहन (एलएसवी), क्रिटिकल केयर मेडिकल उपकरण तथा सैन्य पशु समेत विभिन्न रक्षा सामग्री हस्तान्तरण किए।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह संयुक्त राष्ट्र संघ के ८१वें महासभा में भाग लेंगे

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने भौतिक एवं डिजिटल कनेक्टिविटी, रक्षा एवं सुरक्षा तथा ऊर्जा सहयोग जैसे क्षेत्रों में हाल के वर्षों में हुई ठोस प्रगति पर संतोष जताया। उन्होंने आगे सहयोग विस्तार के अवसरों पर भी सहमति जताई।

विदेश सचिव मिस्री ने नेपाल के अन्य वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात की।
भारत की “पड़ोसी पहले नीति” के तहत नेपाल को प्राथमिक साझेदार माना जाता है। मिस्री का यह दौरा दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय आदान–प्रदान की परम्परा को आगे बढ़ाने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक: 3 सितंबर 2026 गुरुवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com