नेपाली ‘ए’ टीम के कप्तान अनिल कुमार साह
काठमांडू, भादव ८ – नेपाल क्रिकेट संघ (कैन) ने नेपाली पुरुष राष्ट्रीय ‘ए’ क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है । राष्ट्रीय सिनियर टीम के बैकअप टीम के रुप में रहे ‘ए’ टीम की कप्तानी अनिलकुमार साह को दी गई है ।
कैन का कहना है कि नेपाली ‘ए’ टीम आगामी अगस्त २६ से लेकर ३ सितंबर तक में भारत के असम स्टेट टीम के साथ पाँच खेल का टी–२० सिरिज खेलेगी । ओपनर अनिल की कप्तानी में रहे इस टीम में देव खनाल, अर्जुन घर्ती, सुभ कंसाकार, तृतराज दास, सन्दीप जोरा बल्लेबाज के रुप में हैं ।
इसी तरह पवन सर्राफ, इशान पाण्डे, आदील अन्सारी, बसिर अहमद और विवेक कुमार यादव ऑलराउन्डर के रुप में है ।
इसी तरह कमलसिंह ऐरी, आकाश चन्द तीव्र गति गेंदबाज हैं तथा युवराज खत्री, शेर मल्ल और सागर ढकाल स्पिनर के रुप में टीम में हैं ।
नेपाल ‘ए’ टीम
अनिल साह (कप्तान), ईशान पाण्डे, पवन सर्राफ, मोहम्मद आदील आलम अन्सारी, अर्जुन घर्ती, देव खनाल, बसिर अहमद, शेर मल्ल, तृत राज दास, सन्दीप जोरा, आकाश चन्द, युवराज खत्री, सुभ कंसाकर, विवेक कुमार यादव, कमल सिंह ऐरी, तथा सागर ढकाल

