Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वियतनाम की उप राष्ट्रपति झुआन और उप राष्ट्रपति यादव बीच मुलाकात

 

काठमांडू, भादव ८ – नेपाल की यात्रा पर आईं वियतनामी उपराष्ट्रपति वो थी आन्ह झुआन और उनके नेपाली समकक्ष राम सहाय प्रसाद यादव के बीच शिष्टाचार मुलाकात हुई है ।
यात्रा के क्रम में कल नेपाल आई झुआन ने आज सुबह उप राष्ट्रपति यादव से मुलाकात की है ।
उप राष्ट्रपति यादव के मैत्री पूर्ण निमंत्रण पर झुआन नेपाल की यात्रा पर आई हैैं । वियतनाम की ओर से नेपाल में यह उनकी पहली उच्चस्तरीय भ्रमण है ।
उप राष्ट्रपति झुआन अपने इस नेपाल यात्रा के क्रम में राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अलग –अलग शिष्टाचार मुलाकात भी करेंगी ।
यह वर्ष नेपाल और वियतनाम बीच कूटनीतिक संबंधों की स्थापना की ५०वीं वर्षगाँठ भी है । इसलिए इस यात्रा को विशेष महत्व के साथ देखा जा रहा है । उप राष्ट्रपति झुआन भ्रमण सम्पन्न कर भादव ९ गते स्वदेश लौटेंगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *