एफसीयू – २३ एशियन कप – पहले खेल में नेपाल हुआ पराजित
काठमांडू, भादव १९ –

एएफसी यू–२३ एशियन कप चयन प्रतियोगिता अन्तर्गत के पहले खेल में नेपाल पराजित हो गया है । ताजकिस्तान के दुसान्बे स्थित पामिर रंगशाला में कल रात हुए समूह ‘के’ के पहले खेल में ताजकिस्तान ने नेपाल को ४–० गोल से पराजित किया है । अन्तर्राष्ट्रीय संचार माध्यम से जानकारी मिली है कि ताजकिस्तान के लिए अजिजबोएभ मुहम्मदाली ने दो तथा रहमात्सोह रमात्जोदा और देलर सारिपोव ने एक एक गोल किया । आगामी शनिवार को एक और खेल नेपाल और सिरिया बीच खे्ला जाएगा । बुधवार के खेल में सिरिया ने फिलिपींस को २–१ गोल से हराया था ।

