ट्रॉमा सेंटर में मरने वाले 3 मृतकों की पहचान, विराटनगर में भी दाे की मृत्यु
ट्रॉमा सेंटर में मरने वाले 3 मृतकों की पहचान हो गई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, अब तक अकेले ट्रॉमा सेंटर में 9 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 3 की सनाख्त हुइ है ।
मृतकों की पहचान ग्लोबल कॉलेज के छात्र श्रीराम चौलागांइ, बांके के 21 वर्षीय सुलभ राज श्रेष्ठ और कीर्तिपुर के 42 वर्षीय बुद्धि बहादुर तमांग के रूप में हुई है। अन्य 5 की पहचान अभी बाकी है।
घाटी के विभिन्न अस्पतालों में मरने वालों की संख्या 16 हो गई है।
सिविल अस्पताल में 3 प्रदर्शनकारियों, केएमसी अस्पताल में 1, त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में 1 और एवरेस्ट अस्पताल में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है।
इस बीच, विराटनगर में भी 2 लोगों की मौत हो गई है।


