जेन – जी ने किया संसद भवन में प्रवेश
काठमांडू, भादव २४ – प्रदर्शनकारी संघीय संसद भवन में घुस गए हैं । सोमवार को जेनजी द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस दमन का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारी संसद भवन में घुस गए हैं । सोमवार को भी वे संसद भवन में घुसे थे उसके बाद ही पुलिस ने गोली चलाई थी जिसमें १९ लोगों की मृत्यु हो गई थी और ४०० से ज्यादा लोग घायल हैं ।


