२१ लोगों को किया गया गिरफ्तार… घर से बाहर नहीं निकलने की अपील
काठमांडू, भादव २५ – कल रात काठमांडू उपत्यका में विभिन्न स्थानों पर लूटपाट की घटनाएं हुईं। लूटपाट में शामिल २१ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
काठमांडू तथा भक्तपुर के विभिन्न इलाकों (राधेराधे स्थित भाटभटेनी सुपरमार्केट, होटल हयात और बौद्ध इलाकों) से लूटपाट में संलग्न २१ लोगों को गिरफ्तार किया गया है । उन सभी को नेपाली सेना की टीम ने नियंत्रण में ले लिया है ।
नेपाल सेना ने कल रात से सुरक्षा की कमान संभाल ली है। देश में व्याप्त सुरक्षा चुनौतियों और विभिन्न स्थानों पर उपद्रवी तत्वों द्वारा लूटपाट, आगजनी और जान–माल की हानि जैसी विनाशकारी और अराजक गतिविधियों को देखने के साथ ही खबर करने की भी नेपाली सेना ने अनुरोध किया है ।
ये हैं नेपाली सेना का हॉटलाइन नंबर ९८६३०२९०२९ । इसपर व्हाट्सएप और वाइवर में मैसेज कर सकते हैं ।
इसके साथ ही नेपाली सेना ने मुख्य सड़क पर कब्जा कर लिया है । सेना घरों और गलियों से बाहर निकले नागरिकों को उनके घरों में वापस भेज रही है और उनसे अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील कर रही है।

