धैर्य धारण करें, संयमित रहें, हम फिर उठेंगे –शंकर पोखरेल
काठमांडू, भादव २५ – नेकपा एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल ने अभी के प्रतिकूल अवस्था में सभी से संयमित रहने का आग्रह किया है । कवि नेत्रलाल अभागी की एक कविता शेयर करते हुए बुधबार की सुबह उन्होंने फेसबुक पर लिखा है ‘धैर्य धारण करें, संयमित रहें । हम फिर उठेंगे ।’
जेनजी आन्दोलन के कारण मंगलवार को एमाले नेतृत्व वाली सरकार ढ़ल गई हैहै । प्रधानमंत्री केपी ओली ने मंगलवार को ही इस्तीफा दे दिया । वो बालुवाटार छोड़ कर जा चुके हैं ।


