Wed. Jul 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अर्थशास्त्री डॉ. रामेश्वर ने की घोषणा, कहा कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं लेंगे

 

काठमांडू, भादव ३० – सुशीला कार्की नेतृत्व के सरकार में अर्थमंत्री बनने जा रहे अर्थशास्त्री डॉ. रामेश्वर खनाल ने घोषणा की है कि मंत्री बनने के बाद भी वे कोई अतिरिक्त सुविधा नहीं लेंगे ।
बालुवाटार निकट सूत्रों के अनुसार, उन्होंने निजी सुरक्षागार्ड (पीएसओ), सवारी साधन आदि की सुविधा नहीं लेने का शर्त रखते हुए यह पद स्वीकार किया है ।बालुवाटार सूत्रों के अनुसार ‘उन्होंने कहा है कि तलब के अलावे और किसी तरह की कोई सुविधा वो नहीं लेंगे । इसके अलावे उन्होंने यह भी शर्त रखी थी कि उनके नाम के आगे माननीय नहीं लगाया जाएगा ।
खनाल तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. बाबुराम भट्टराई के आर्थिक सलाहकार थे और उस समय भी उन्होंने कोई सरकारी सेवा सुविधा नहीं ली थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed