Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें
 

काठमांडू, आश्विन १– सरकार ने जेन जी युवा विरोध प्रदर्शन के दौरान जान गंवाने वालों के सम्मान में आज देशव्यापी शोक अवकाश घोषित किया है।
भ्रष्टाचार विरुद्ध गत भाद्र २३ और २४ गते को हुए आन्दोलन में ७२ युवाओं की मृत्यु हुई थी ।
उनके सम्मान में, अंतरिम सरकार की मंत्रिपरिषद ने भाद्र ३० को बैठक कर घोषणा की कि राष्ट्रीय शोक मनाने के लिए आश्विन १ को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा।
उसी निर्णय अनुसार आज नेपालभर के सरकारी कार्यालय, विदेश स्थित नेपाली दूतावास और नियोगो में सार्वजनिक अवकाश रहेगा । साथ ही राष्ट्रीय झंडा भी आधा झुका रहेगा ।
मंगलवार को पशुपति आर्यघाट पर राष्ट्रीय सम्मान के साथ शवयात्रा निकालकर मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। कुछ युवकों के शव उनके संबंधित जिलों में ले जाए गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com