‘मिस एंड मिसेस नेपाल इंटरनेशनल वल्र्ड २०२५’ की विजेता बनी अधिका कुमारी थापा तथा चन्दु बलामी
काठमांडू, आश्विन २८ – सौन्दर्य प्रतियोगिता ‘मिस एंड मिसेस नेपाल इंटरनेशनल वल्र्ड २०२५’में मिस की ओर से अधिका कुमारी थापा मगर और मिसेस की ओर से चन्दु बलामी विजेता हुई हैं । दोनों विजेताओं को ताज पहनाया गया साथ ही उन्हें नकद सहित उपहार भी प्रदान किया गया । प्रतियोगिता में मिस की ओर से प्रेक्षा श्रेष्ठ फस्र्ट रनरअप हुईं और मिसेस की ओर से सरु कार्की फस्र्ट रनरअप हुईं हैं । विधागत की ओर से रञ्जु कार्की पब्लिक चॉइस, युनिसा राई व्यूअर्स चॉइस, सानु थापा मैनेजमेंट चॉइस घोषित हुई । यह प्रतियोगिता सामरी इंटरनेशनल ने एमकेएम फैशन हाउस के सहयोग से आयोजित की थी ।


