जोशी की मृत्यु की खबर से मर्माहत हूँ – राष्ट्रपति पौडेल
काठमांडू, आश्विन २८ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल ने बताया कि एक कार्यक्रम के तहत इजरायल गए नेपाली विद्यार्थी विपिन जोशी की मृत्यु की खबर से मर्माहत हूँ ।
उन्होंने कहा कि विपिन की मृत्यु की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा पहुँचा है । उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक संजाल ‘एक्स’ के द्वारा उन्होंने भी विपिन की रिहाई को लेकर बार बार प्रयास किया था लेकिन अकस्मात् जोशी के निधन की खबर से वें स्तब्ध हैं । राष्ट्रपति पौडेल ने जोशी के प्रति श्रद्धाञ्जली व्यक्त करते हुए कहा कि दुःख के इस घड़ी में शोकाकुल परिवारजनों और सभी शुभेच्छुको में समवेदना प्रकट की है ।
‘लर्न एन्ड अर्न’ कार्यक्रम के अन्तर्गत इजरायल गए जोशी को सन् २०२३ अक्टूवर ७ में हमास ने आक्रमण के क्रम में बंधक बनाया था ।


