रामग्राम स्तुप का चहुंमुखी विकास पर विचार विमर्श
देशबन्धु यादव/नवलपरासी। भगवान गौतमबुद्ध का ननिहाल रामग्राम स्तुप का चहुंमुखी विकास , पर्यटन प्रवर्ध्दन और प्रचार – प्रसार हेतु वृहद लुम्बिनी क्षेत्र विकास आयोजना अन्तर्गत विश्व बैंक तथा नेपाल शहरी शासकीय पूर्वाधार विज्ञ तथा पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श सम्पन्न हुआ।
इस मौके पर पत्रकार , व्यवसायी , रामग्राम नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों, प्राध्यापकों का गरिमामय उपस्थिति रहा ।
सुझाव/मंतव्य के क्रम रामग्राम नगरपालिका वार्ड नंबर १५ के वडाध्यक्ष धनपत यादव उद्योग वाणिज्य संघ नवलपरासी (पश्चिम) के उपाध्यक्षद्वय गिरीराज पाण्डे और राजेश कुमार गुप्त प्राध्यापक कैलाश ठाकुर और अविनाश रेंग्मी ने विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रामग्राम नगरपालिका के मेयर धनपत यादव एवं सहजीकरण प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत भूपेंद्र पाण्डे ने किया।


