कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना
काठमांडू, आश्विन ३० – मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने कहा है कि अभी देश को प्रभावित करने वाली कोई महत्वपूर्ण मौसम प्रणाली नहीं है । अभी देश के पहाड़ी हिस्सों में आंशिक बदली छाई रहेगी बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ रहेगी ।
आज दिन में सभी प्रदेशों के पहाड़ी हिस्सों में आंशिक बदली छाई रहेगी । बाकी हिस्सों में मौसम मुख्यतया साफ रहेगी । कोशी, बागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है । आज रात देशभर मौसम मुख्यतया साफ रहने की महाशाखा ने जानकारी दी है ।


