सरकार मुझे जेल भेजना चाहती है – ओली
काठमांडू, आश्विन ३१ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डालने का लगातार प्रयास कर रही है ।
शुक्रवार केन्द्रीय कमिटी की बैठक के समापन को संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि गृहमंत्री ओमप्रकाश अर्याल उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार विमर्श कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि ‘केपी ओली को कैसे गिरफ्तार किया जा सकता है ? इस बात को लेकर गृहमंत्री सलाह और विमर्श कर रहे हैं लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला है ।’ ओली ने बैठक में कहा कि ‘ सरकार लगातार इसी प्रयास में लगी है कि केपी ओली को तो जैसे भी हो सजा होनी चाहिए ।’इन बातों के साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि सरकार ने अभी जो निर्वाचन की तारीख तय की है उसमें निर्वाचन नहीं होगा ।

