भू माफिया से पाप मोचिनी सर मुक्त करने हेतु बिरोध प्रदर्शन
जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । भू माफिया द्वारा जनकपुरधाम के धार्मिक तथा ऐतिहासिक पापमोचनी सर को अतिक्रमण से मुक्त करने हेतु पतंजलि योग के स्वयंसेवक तथा नागरिक समाज द्वारा शुक्रवार को जनकपुरधाम में गुठी संस्थान के बिरोध में जनकपुरधाम में बिरोध मार्च निकाला गया।बिरोध मार्च राम मंदिर में अवस्थित गुठी संस्था में गुठी संस्था के प्रमुख को कार्यालय से निकालकर कार्यालय में ताला जड़ दिया। गुठी संस्थान के प्रमुख ने कहा कि जो विज्ञापन निकाले गये थे ,उसको दर्द किया गया है। लेकिन प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि पापमोचनी अतिक्रमित भूमि को अभिलंब खाली करवावें। सहमति के बाद कार्यालय का ताला खोला गया।योग गुरु विमल पंडित ने जानकारी दी है कि पतंजलि योग शिविर संचालित था। लेकिन भूमाफिया के चलते बंद हो गया, जिसमें गुठी प्रमुख का मिलीभगत था। लेकिन उस जगह पर गुठी संस्थान ने टेंडर निकालकर स्टैंड बनाने के लिए के लिए पहल कर रही थी।


