Tue. Jul 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल की शानदार जीत… समोआ १२४ रन से पराजित

 

काठमांडू, आश्विन ३१ – सुपर–६ के अंतिम खेल में नेपाल ने समोआ को १२४ रन से पराजित किया है । इस जीत के साथ ही नेपाल आईसीसी टी–२० विश्वकप क्वालीफायर का चैंपियन बन गया है । नेपाल, जिसने दो मैच पहले ही विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया था, लेकिन आज के इस जीत के बाद नेपाल शत प्रतिशत चैंपियन बन गया है ।
शुक्रवार ओमान के अल अमेरत में सम्पन्न खेल में नेपाल ने पहले खेलते हुए २११ रन बनाए । २१२ रन के लक्ष्य का पीछा करते समोआ ने निर्धारित २० ओवर में सात विकेट खोकर केवल ८७ रन ही बना सकी । समोआ के सलामी बल्लेबाज सिन सोलिअ ने सर्वाधिक ४० रन बनाए । बेन्जामिन माइलाटा ने ११ रन जोड़े । इसके अलावे कोई भी बल्लेबाज आज अपना बेहतर खेल नहीं दिखा पाए ।
आज की मेच में नेपाल की ओर से ललित राजवंशी ने तीन विकेट लिए । चार ओवर की गेंदवाजी करते हुए ललित ने एक मेडन ओवर भी दिया । उन्होंने केवल १३ रन दिए । सन्दीप लामिछाने, करण केसी और कप्तान रोहित पौडेल के खाते में एक एक विकेट आया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *