जनकपुर के सोनारपट्टी में चली गोली
काठमांडू, आश्विन ३१ – जनकपुर के सोनारपट्टी में आज शाम को गोली चली है । आज की शाम को एक सोने चाँदी व्यवसायी की दुकान में छापा मारने के लिए पुलिस पहुँची । इस बात को लेकर व्यवसायियों ने अवरोध जताया और दोनों बीच झड़प हो गई । जिसके बाद पुलिस ने गोली चला दी । पुलिस को एक सूचना मिली थी कि इस सोने चाँदी की दुकान में बिना बिल के ही सोने चाँदी की खरीद बिक्री की जा रही है । इस सूचना को आधार बनाकर आज की शाम पुलिस छापा मारने के लिए वहाँ पहुँची । दोनों बीच अच्छी खासी झड़प हुई जिसमें जनकपुर उद्योग वानिज्य संघ के अध्यक्ष के सिर में चोट लगी है । कुछ और व्यवासी घायल हुए है । कुछ पुलिस भी घायल हुए हैं । स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस ने ६ राउंड अश्रु गैस फायर किया और एक राउंड हवाई फायर किया । जनकपुर की अवस्था अभी तनावग्रस्त है ।

