Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार में शामिल हो रहे चार मंत्री आज ही लेंगे शपथ

 

काठमांडू, कार्त्तिक ९ – सरकार में चार और मंत्री शामिल होने जा रहे हैं । चारों मंत्रियों के नाम तय कर लिए गए हैं । वें आज ही शपथ ग्रहण करेंगे । नए मंत्रियों में सुधा गौतम, गणपति लाल श्रेष्ठ, खगेन्द्र सुनार और बब्लु गुप्ता हैं । गौतम को स्वास्थ्य तथा जनसंख्या, श्रेष्ठ को संस्कृति पर्यटन तथा नागरिक उड्डयन, सुनार को श्रम तथा रोजगार और गुप्ता को युवा तथा खेलकूद मन्त्रालय की जिम्मेदारी दी जा रही है ।
सूत्र अनुसार चारों मंत्रियों के नामावली प्रधानमंत्री सुशीला कार्की राष्ट्रपति कार्यालय में सिफारिश कर चुकी हैं । चारों आज ही शपथ ग्रहण करेंगे । अब से कुछ ही देर बाद राष्ट्रपति कार्यालय शपथ ग्रहण के समय को सार्वजनिक करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com