शपथ ग्रहण दो बजे, श्रेष्ट के मंत्रालय में फेरबदल
काठमांडू, कार्त्तिक ९ – नवनियुक्त चारों मत्री आज साढेÞ २ बजे शपथ लेंगे । प्रधानमंत्री सुशीला कार्की आज मंत्रिपरिषद् का विस्तार करने जा रही हैं । इसी क्रम मेंं उन्होंने चारों मंत्रियों के नाम राष्ट्रपति कार्यालय में भेज दिया है । इससे पहले सात सदस्यीय मंत्रिपरिषद् थी । सूत्रों के अनुसार डा. सुधा गौतम को स्वास्थ्य, गणपतिलाल श्रेष्ठ को भूमिसुधार, खगेन्द्र सुनार को श्रम और बब्लु गुप्ता को खेलकूद मंत्री बनाया जा रहा है ।
गणपतिलाल को इससे पहले पर्यटन मंत्रालय देने की बात थी । अन्तिम समय में उनके मंत्रालय में फेर बदल किया गया है । अब उन्हें भूमिसुधार मंत्री बनाने की तैयारी चल रही है ।


