पहले काम करुँगा फिर बोलूँगा – खेलकूद मंत्री बब्लु गुप्ता
काठमांडू, कार्त्तिक ९ – नवनियुक्त युवा तथा खेलकूद मंत्री बब्लु गुप्ता ने कहा है कि – मैं बातों में समय बर्वाद करने के पक्ष में नहीं हूँ । रविवार अपरान्ह सिंहदरबार पहुँचकर पदभार ग्रहण करते हुए नव नियुक्त मंत्री गुप्ता ने कहा कि – मैं बोलने से ज्यादा कुछ काम करके दिखाने के पक्ष में हूँ । उन्होंने कहा कि विगत के मंत्रियों ने काम कम किए और बातों पर ज्यादा ध्यान दिया जिसके कारण ही देश बिगड़ा है । मैंने संकल्प लिया है कि – मैं पहले काम करुँगा फिर बोलूँगा ।
उन्होंने कहा कि ‘हमें काम करने दीजिए । बोलने से पहले काम करके दिखाउंगा । मात्र बोलने से नहीं होता ,सब काम इस बोलने से ही बिगड़ा है ।’ उन्होंने यह भी कहा कि मंत्रालय की टीम के साथ बैठकर चर्चा करके ही हम आगे बढ़ पाएंगे । इसके लिए उन्होंने आग्रह किया कि मुफे अपना समय दें ।
गुप्ता ने कहा – ‘हम पहले करें, काम के बाद जो निर्णय होगा वो आप सभी के बीच प्रस्तुत किया जाएगा इसके लिए कृपया आप सभी अपना समय दें , क्योंकि हमारे पास बहुत कम समय है ‘ संसाधन भी कम है । काम बहुत ज्यादा करना है । इसलिए हमें काम की ओर ही लगना चाहिए ।’
मंत्री गुप्ता का मंत्रालय के सचिव डा. हरिप्रसाद लम्साल के साथ ही अन्य उच्च प्रदस्थ कर्मचारियों ने स्वागत किया था ।


