Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनजी के नाम पर हिंसात्मक कुकर्म करने वालों को सजा दें : एमाले महासचिव पोखरेल

 
शंकर पोखरेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २८ अक्टूबर । नेकपा एमाले के महासचिव शंकर पोखरेल ने कहा है कि जनजी आंदोलन के दौरान हिंसात्मक कुकर्म करने वाले सभी लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए । पोखरेल ने सोशल मीडिया फेसबुक पर लिखा– ‘लूटपाट, आगजनी और विध्वंस में संलग्न आपराधिक गैंग का विरोध करने में असफल जो लोग हैं, वे अब एमाले का नाम जोड़ रहे हैं । राष्ट्रद्रोही हिंसात्मक कुकर्म में संलग्न जो कोई भी हो–सभी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करें ।’
जनजी आंदोलन गत भदौ २३ और २४ गते हुआ था । २३ गते पुलिस की गोलीबारी में २२ बच्चों की मृत्यु हुई थी । बच्चों की मृत्यु के विरोध में २४ गते देशभर में प्रदर्शन हुए, जिनमें सार्वजनिक सम्पत्ति की तोडफोड़ और आगजनी की घटनाएँ भी शामिल रहीं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *