Thu. Oct 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रचंड से मिल रहे हैं झलनाथ खनाल

 

काठमांडू, कार्त्तिक १९ – वाम दलों के बीच एकता और विभाजन की श्रृंखला चल रहे इस समय में नेकपा माओवादी केन्द्र के संयोजक प्रचंड और नेकपा एकीकृत समाजवादी नेता झलनाथ खनाल बीच मुलाकात करने जा रहे हैं ।
कल ही शाम खनाल ने नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली से मुलाकात की और आज सुबह प्रचंड से मिल रहे हैं । खनाल ने बताया कि मुलाकात में वाम एकता को लेकर बात होगी । ‘वाम दलों में एकता होनेी ही चाहिए । इसी विषय को लेकर आज प्रचंड के साथ बातचीत करेंगे ।
एकता के लिए उन्होंने चार शर्ते रखी हैं –
१) माक्र्सवाद, लेनिनवाद को ही केवल मार्गदर्शक सिद्धान्त मानना होगा । ये जबज आदि के विषयों में नहीं रहेगी ।
२) अभी हम समाजवादी क्रान्ति युग में हैं । हमें यह मानना होगा कि समाजवादी क्रान्ति आगे बढ़नी चाहिए । ये दौर समाजवादी क्रान्ति की है ।
३ ) यह मानना होगा कि एकमात्र कार्यक्रम समाजवादी कार्यक्रम होगा ।
४) समाजवादी कार्यक्रम प्राप्त करने के लिए कार्यदिशा, नीति, सिद्धान्त आदि में एकरुपता होनी चाहिए ।
खनाल का कहना है कि ये चार शतें जो मानेंगे उनके साथ ही वे पार्टी एकता करेंगे । इसलिए अभी वो प्रायः सभी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं ।

यह भी पढें   चार प्रस्तावित राजदूतों के खिलाफ दर्ज शिकायतों पर आज संसदीय सुनवाई

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com