हम नेकपा एमाले में निःशर्त वापस लौट रहे हैं – किसान श्रेष्ठ
काठमांडू, कार्त्तिक १९ –नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेता किसान श्रेष्ठ ने कहा है कि वें नेकपा एमाले में निःशर्त वापस लौट रहे हैं । उन्होंने कहा कि एकता तो एक अलग बात है असली बात यह है कि हम अपने मूल घर में वापस आ रहे हैं । आज पत्रकार सम्मेलन में उन्होंने कहा कि ‘हमें कुछ भी नहीं चाहिए बस हमारे मूल घर में लोग हँसकर बोल दें अच्छा व्यवहार कर लें, सम्मान दें यही बहुत है । ’श्रेष्ठ ने कहा कि ‘हम बिना किसी शर्त के अपने घर वापस आना चाहते हैं । बस ये वातावरण बना देने के लिए अनुरोध कर रहे हैं ।
पत्रकार सम्मेलन करने का मुख्य कारण बताते हुए कहा है कि ‘ किसी के साथ समाहित या एकता से ज्यादा अपने मूल घर में वापस आने की खुशी है । हम बिना किसी शर्त के घर वापस आना चाहते हैं ।’

