Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

71 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के द्वारा अच्छे किए गए कार्य के संबंध में

 

आज दिनांक 5/11/25 को एफ संवाय जमुनिया के आउट पोस्ट झरोखर में ड्यूटी पे कार्यरत आरक्षी/ सामान्य शैलेश कुमार निषाद . द्वारा तीन मासूम बच्ची को बिना माता पिता के भटकते देख उनको रोका और वहां के पोस्ट कमांडर सहायक उप नि हरेंद्र. कुमार..को बताया , उसके बाद पोस्ट कमांडर द्वारा बच्चों से पूछताछ करने के दौरान तीनों में से एक बच्ची ने अपना नाम .रुचि कुमारू उम्र 7 साल.. बताई। क्योंकि उस वक्त संवाय भ्रमण के दौरान श्री शतीश कुमार, उप कमांडेंट बीओपी झरोखर में मौजूद थे तो तीनों बच्ची को बीओपी में लाया गया, और बिशनपुर पंचायत के मुखिया श्री मनोज जायसवाल को बुलवाया गया, फिर बच्चों से बात करने पर उसने अपने पिता का नाम. गौरी शंकर साह.. और घर लेन कस्बा बताया। उसके बाद उनके पिता.गौरी शंकर साह. से बात की और उन को बुलाया गया तो वो अपने भाई .राधेश्याम शाह.. तथा भाभी श्रीमती साबित देवी के साथ बीओपी झरोखर रोते हुए आए, उनका तथा उनके परिवार का रोकर बुरा हाल था, वो तकरीबन 3/4 घंटे से सारे जगह ढूंढे पर वो बच्ची मिल नहीं रही थी, बात चित करने पर पता चला कि राधेश्याम जो कस्बा टोला निवासी है . उनके पिता डंभर चौक के पास स्थित रिंभा हॉस्पिटल में एडमिट थे, उनको देखने के क्रम में बच्चे भी साथ आए थे, अचानक बच्चे बाहर निकल गए और वो सीधे इधर आए जबकि वो लोग पूरे चौक और अपने गांव में दूध रहे थे, उन्हें लगा नहीं कि अब उनका बच्चा मिलेगा। ये तो सशस्त्र सीमा बल का कृपा है उन्होंने मेरे बच्चों को रोक और जांच पड़ताल की और मुझे बुलाया, अन्यथा अगर ये बच्चे नेपाल चले जाते तो अनर्थ हो जाता , क्या पता बच्चे के साथ क्या क्या हो सकता था। इस प्रकार मुखिया श्री मनोज जायसवाल के पहचान पर श्री शतीश गुप्ता, उप कमांडेंट , 71 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, श्री विजय कुमार, सहायक कमांडेंट , संवाय प्रभारी निरीक्षक राजनंदन कुमार, बीओपी कमांडर उप नि तारा सिंह के समक्ष तीनों बच्ची को उनके माता पिता को सुपुर्द किया गया।

यह भी पढें   ‘वॉइस किड्स’ सीजन ५ का खिताब सुवासना खड्का को

इस बाबत मुखिया ने भी SSB को धन्यवाद दिया कि अगर बच्चे को SSB द्वारा न रोका जाता, तो बच्चे तो मिलने में बहुतशकिल होती और न जाने बच्चे के साथ
क्या होता ।

इसके साथ राधेश्याम साह उनके गौरीशंकर साह ने SSB को दिल।से धन्यवाद दिया और अपने बच्चे की कुशलता केलिए भी वो खुशी खुशी घर गाएं

रोते और परेशान होते हुए आए और खुश होकर घर गए ।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान

इसके अलावा जमुनिया SSB के दलों ने बिहार चुनाव को देखते हुए सीमा पर गश्त, नेपाल ए पी एफ के साथ , बिहार पुलिस के साथ लगातार छापा, वाहन जांच , बाइक से रात्रि गश्त भी कर रही है

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com