Sun. Oct 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उप सभामुख राउत ईशर ने सांसदों के पदमुक्त का किया प्रतिवाद… कारवाई रद्द

 

काठमांडू, कार्त्तिक २८ – कल मधेश के सभामुख रामचन्द्र मण्डल ने पाँच सांसदों को पदमुक्त कर दिया था । एक सूचना के तहत यह जानकारी दी गई थी, जिसके बाद उपसभामुख बबिता कुमारी राउत ईशर ने इसका प्रतिवाद किया और एक सूचना जारी कर पदमुक्त हुए का पाँचों प्रदेश सभा सदस्य पर की गई कारवाई रद्द करने की जानकारी दी ।
सभामुख मण्डल ने यह कहते हुए कि लगातार १० बार प्रदेशसभा की बैठक में ये पाँचों अनुपस्थित हुए हैं जिनमें नागरिक उन्मुक्ति पार्टी की सांसद उर्मिला देवी सिंह, जसपा के सांसद मनिष कुमार सुमन, संजय कुमार यादव, सिंहासन सा कलवार और शारदा शंकर प्रसाद कलवार हैं । इसलिए इन सभी को पद मुक्त किया है । पदमुक्त होने की सूचना गुरुवार को जारी की गई थी ।
उप सभामुख बबिता कुमारी ने कल ही एक सूचना जारी की । सूचना में कात्तिक २२ गते की बैठक में पाँचों सांसदों उपस्थिति है । जिसकी हाजिरी और वीडियो रिकॉर्ड को दिखाया गया है, इसलिए उनपर जो कारवाई की गई है, सूचना में रद्द किए जाने का उल्लेख है ।
उप सभामुख का कहना कि सभामुख ने यह निर्णय प्रतिशोध और आवेग में लिया है ।

यह भी पढें   नेपाल–भारत आर्थिक सहयोग को उत्पादन, उच्च तकनीक और क्षेत्रीय मूल्य शृंखला से जोड़ना जरूरी: विदेश मंत्री खनाल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com