चुनाव आयोग ने दल दर्ता करने का किया आह्वान
काठमांडू, कार्त्तिक २८ – फागुन २१ गते को होने जा रही प्रतिनिधि सभा और माघ ११ में होने जा रही राष्ट्रीय सभा सदस्य चुनाव प्रयोजन के लिए चुनाव आयोग ने दल दर्ता करने का आह्वान किया है ।
आयोग ने शुक्रवार दोनों ही चुनाव के लिए अलग अलग सूचना जारी करते हुए दल दर्ता करने का आह्वान किया है । आयोग ने प्रतिनिधि सभा सदस्य चुनाव के लिए मंसिर १ से लेकर १० गते तक और राष्ट्रीय सभा के लिए मंसिर १ से लेकर ७ गते तक दल दर्ता करने के लिए कहा है ।
आयोग ने कहा है कि दल दर्ता के लिए निवेदन देते समय दल संबंधी सभी विवरण,दल का नाम आयोग में दर्ता की तारीख आदि आवश्यक कागजात रखें । फागुन २० गते से राष्ट्रीय सभा में एक तिहाई सदस्य रिक्त हो जाएंगे । इसी रिक्तयों को भरने के लिए माघ ११ गते चुनाव होने जा रहा है ।


