Wed. Jun 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

 

काठमांडू, कार्त्तिक ३० – पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है । निगम संचालक समिति की बैठक में डीजल और केरोसिन की कीमतों में ३ रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमतों में २ रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जो आज आधी रात से लागू होगी । भारतीय आयल निगम द्वारा कीमतें बढ़ाकर भेजने के बाद नेपाल आयल निगम ने डीजल, केरोसिन तेल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी की है ।
मूल्य समायोजन के साथ ही डीजल÷किरोसिन पहले वर्ग के लिए प्रतिलीटर १४४ रुपये ५० पैसा, दूसरे वर्ग में १४६ रुपये और तीसरे वर्ग के लिए प्रतिलीटर १४७ रुपये तय किया गया है । निगम ने पेट्रोल की कीमत पहले वर्ग के लिए प्रतिलीटर १५८ रुपये ५० पैसा, दूसरे वर्ग में १६० रुपये और तीसरे वर्ग के लिए प्रतिलीटर १६१ रुपये तय किए हैं ।
निगम ने चारआली, विराटनगर, जनकपुर, अमलेखगंज, भलबारी, नेपालगंज, धनगढी और वीरगंज डिपो को पहले वर्ग, सुर्खेत और दाङ दूसरे तथा काठमांडू, पोखरा और दिपायल स्थित डिपो को तीसरे वर्ग में वर्गीकरण किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *