Thu. Nov 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

क्रियाशील पत्रकार महिला बाँके (डब्ल्यूडब्ल्यू) का 18वाँ वार्षिकोत्सव सम्पन्न, सम्मान समारोह आयोजित

 

नेपालगञ्ज/बाँके, पवन जायसवाल। बाँके जिले की क्रियाशील पत्रकार महिला बाँके (डब्ल्यूडब्ल्यू) ने अपना 18वाँ वार्षिकोत्सव नेपालगञ्ज में विविध कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से मनाया। कार्तिक 29 गते शनिवार को आयोजित इस समारोह में स्मारिका विमोचन, पत्रकार महिला जमघट, तथा सम्मान समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

कार्यक्रम का सञ्चालन संस्था की सचिव निशु जोशी ने किया। समारोह की शुरुआत क्रियाशील पत्रकार महिला (डब्ल्यूडब्ल्यू) की केन्द्रीय अध्यक्ष एवं प्रमुख अतिथि रामकला खड्का ने पानस प्रज्वलन तथा केक काटकर की। अध्यक्ष खड्का ने कहा कि संस्था पत्रकार महिलाओं के संख्यात्मक और गुणात्मक विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्यरत है और पत्रकारिता में महिलाएँ सशक्त रूप से उभर रही हैं।

यह भी पढें   कुर्सी से वंचित होने से अपनी पहचान बनाने तक : सुनीता देवी मेस्तर्नी

कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था की बाँके जिला अध्यक्ष सावित्री गिरी ने की। लुम्बिनी प्रदेश अध्यक्ष लीला शाह ने कहा कि पत्रकार महिलाओं के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए समन्वयात्मक भूमिका और निरन्तरता अत्यन्त आवश्यक है।

समारोह में सञ्चारिका समूह लुम्बिनी प्रदेश उपाध्यक्ष रुपा गहतरा, संस्थापक अध्यक्ष अक्षरी पोखरेल, नेपाल पत्रकार महासंघ बाँके अध्यक्ष नवीन गिरी, महिला तथा बालबालिका शाखा प्रमुख पवित्रा पुरी, वरिष्ठ पत्रकार शंकरप्रसाद खनाल, उद्योग वाणिज्य संघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य कृष्णप्रसाद श्रेष्ठ, समेत विभिन्न क्षेत्रका प्रतिनिधियों ने संस्था की प्रगति पर खुशी व्यक्त किया।

यह भी पढें   लोक आस्था के महापर्व छठ पर नेपाली सेना देगी छठी मईया और सूर्य भगवान को सलामी

अध्यक्ष सावित्री गिरी ने अपने वक्तव्य में कहा कि पत्रकार महिलाओं को व्यवसायिकता अपनानी होगी और सभी पत्रकार महिलाओं को संगठित होकर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ‘हाम्रो आवाज’ स्मारिका के विमोचन से संस्था को और मार्गदर्शन मिला है।

कार्यक्रम के दौरान अभिनय आधारित रियलिटी शो ‘एक्टिङ स्टार’ की विजेता नवीना रानाभाट सहित तीन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानपत्र तथा दोसल्ला ओढ़ाकर सम्मान केन्द्रीय अध्यक्ष रामकला खड्का, प्रदेश अध्यक्ष लीला शाह और जिला अध्यक्ष सावित्री गिरी ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

इसी अवसर पर नेपालगञ्ज की पत्रकार सन्ध्या गैरे को भी सम्मानित किया गया। उन्हें नगद 2,100 रुपये, सम्मानपत्र और दोसल्ला प्रदान किया गया। साथ ही संस्था की शाखा स्थापना में योगदान देने वाली वरिष्ठ पत्रकार अक्षरी पोखरेल को भी सम्मान दिया गया।

यह भी पढें   एनपीएल में आज सुदूरपश्चिम और जनकपुर के बीच मुकाबला, इतिहास सुदूरपश्चिम के पक्ष में

कार्यक्रम में ‘हाम्रो आवाज’ स्मारिका का तीसरा अंक विमोचित किया गया तथा 10 बुँदे घोषणा-पत्र जारी किया गया। इसमें पत्रकार महिलाओं की पेशागत सुरक्षा, क्षमता विकास, लैंगिक मैत्रीपूर्ण मिडिया, डिजिटल सुरक्षा, तथ्य जाँच, भ्रामक सूचना विरुद्ध अभियान और पत्रकार महिलाओं के लिए अवसरों में प्राथमिकता की माँग शामिल है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com