एनपीएल – चितवन राइनोज ने जीत हासिल की
काठमांडू, मंसिर २ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के दूसरे खेल में चितवन राइनोज ने जीत हासिल की । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को हुए खेल में चितवन ने कर्णाली याक्स को४ विकेट से पराजित किया है । कर्णाली द्वारा दिए गए १६७ रन के लक्ष्य को चितवन ने १९ ओवर में ६ विकेट खोकर पूरा कर लिया है । चितवन के लिए रवि बोपारा ने अर्धशतक की पारी खेली । उन्होंने ३६ गेंद में ३ चौके और ३ छक्का सहित ५२ रन जोड़े ।
सेफ जैब ने ३८ रन जोडेÞ । ओपनर दीपक बोहरा ने ४२ रन बनाया । ओपनर डेविड मलान ६ रन में ही आउट हुए । देव खनाल २ रन में रन आउट हुए । कप्तान कुशल मल्ल ने २० रन जोड़े । कर्णाली के लिए कप्तान सोमपाल कामी ने दो तथा युनिश सिंह और युवराज खत्री ने एक–एक विकेट लिए ।


