Thu. Aug 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माइतीघर में जेन जी का धरना, बबरमहल में एमाले का प्रदर्शन

 

काठमांडू, मंसिर ५–काठमांडू, मंसिर ५– नेकपा (एमाले) ने आज ’नेशनल वोलेंटियर फोर्स’के ’केन्द्रीय कमांड’ की घोषणा करने का कार्यक्रम तय किया है । इसी तरह घायल जेन जी भी आज माइतीघर में धरना दे रहे है ।
भादव २३ और २४ के घटना में घायल हुए जेन जी एमाले नेता–कार्यकर्ता के पहुँचने से पहले माइतीघर में धरना पर बैठे हैं ।
माइतीघर में जेन जी धरना पर बैठे हैं तो एमाले ने अपना प्रदर्शन बबरमहल से शुरु किया है । एमाले का प्रदर्शन बबरमहल से नयाँ बानेश्वर जा रहा है । एमाले ने जानकारी दी है कि आज वे नेशनल वोलेंटियर फोर्स’के ’केन्द्रीय कमांड’ की भी घोषणा करेंगे ।
जेन जी और एमाले के धरना और प्रदर्शन होने के कारण प्रशासन ने उच्च सतर्कता अपनाई है । दोनों समूहों के आपस में भेट होने से संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए इन क्षेत्रों में भारी सख्या में पुलिस तैनात किए गए हैं ।
धरना पर बैठे जेन जी का कहना है कि चाहे जो कोई भी आए हम पीछे नहीं हटेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com