Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – विराटनगर ने जनकपूर को धूल चटाई

काठमांडू, मंसिर ८ – कप्तान संदीप लामिछाने की उत्कृष्ट गेंदबाजी के सामने जनकपुर की एक नहीं चली । आज के पहले खेल में विराटनगर किङ्स ने लगातार तीसरी जीत हासिल की ।
कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में सोमवार हुए खेल में विराटनगर ने जनकपुर बोल्ट्स को ९ रन से पराजित किया है । ये जनकपुर की दूसरी हार है ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए विराटनगर १३६ रन बनाए । इस लक्ष्य का पीछा करते हुए जनकपुर की टीम ने पूरे ओवर खेलते हुए ९ विकेट खोकर १२६ रन ही बना सकी । विराटनगर के जीतने में संदीप ने एक ही ओवर में दो विकेट सहित चार विकेट लिए । जान निकोल लोफ्टी–इटन ने ४१ रन बनाने के बाद जनकपुर नहीं जीत बना सकी ।
इससे पहले विराटनगर ने पूरे ओवर खेलकर ७ विकेट के क्षति में १३५ रन बनाए । विराटनगर के लिए बसिर अहमद ने ३६ रन बनाए । शुभम रन्जाने ने ३७ रन जोडे। ओपनर लोकेश बम २८, मार्टिन गप्टिल १३ और जर्ज मन्सी १० रन में आउट हुए ।
जनकपुर के लिए सङ्गीथ कुरे और रूपेश सिंह ने दो–दो तथा आदित्य महतो ने १ विकेट लिए । टॉस जीतकर जनकपुर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed