Mon. May 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

धूमधाम से मनाया गया माता जानकी का मटकोर

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । सीताराम विवाह पंचमी महोत्सव के पांचवें दिन गंगा सागर में धूमधाम से माता जानकी का मटकोर मिथिला बिधि बिधान से मनाया गया। दो बजे जानकी मंदिर से उतराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में सेना की बैंड बाजा ,डोल पिपही बाजा के साथ सैकड़ों की संख्या में साधु -संत तथा आम श्रद्धालु गंगासागर नाचते गाते गंगासागर सरोवर के लिए प्रस्थान किए। रास्ते में नगरवासियों ने छत से पुष्प वृष्टि कर स्वागत किया।
गंगासागर सरोवर पहुंचने पर गंगासागर आरती के संयोजक बिजय कुमार झुनझुनवाला, बिधायक रामाशीष यादव, सुरेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।
जयपुर से आए राम लीला की पार्टी के कलाकार सीता बनी थी। जानकी मंदिर के महंत राम रोशन दास वैष्णव भाई की भूमिका में मटकोर का रस्म पूरा किया। कुदाल से मिट्टी खोदकर मटकोर का रस्म अदायगी की गयी।
महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग का इजहार किया गया।इस अवसर पर तेल अंकुरी बितरण किया गया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *