Fri. Dec 5th, 2025
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – काठमांडू गोर्खाज ने किया चितवन राइनोज को पराजित

काठमांडू, मंसिर १२ –  नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) में काठमांडू गोर्खाज ने चितवन राइनोज को पराजित कर दिया है । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में आज (शुक्रवार) हुए खेल में काठमांडू ने चितवन को ५३ रन से पराजित किया है । काठमांडू द्वारा दिए गए १४३ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चितवन १७.१ ओवर में ८९ रन ही बना सकी ।
चितवन के लिए देव खनाल और रवि बोपारा ने २१–२१ रन बनाए । सोहेल तनवीर ने १८ रन जोडे। अन्य खिलाडी दोहरे अंक को नहीं छु सकें ।
काठमांडू के लिए रसिद खान ने ३ तथा कप्तान करण केसी, मिलिन्द कुमार और दीपेश कँडेल ने दो– दो तथा सन्तोष यादव ने १ विकेट लिए ।
इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी काठमांडू ने १९.४ ओवर में अपने सभी विकेट खोकर १४२ रन बनाए ।
काठमांडू के लिए जोन सिम्पसन ने अर्धशतकीय पारी खेली । उन्होंने ३ चौका और ५ छक्कें की मदद से ६० रन जोडे । सिम्पसन का साथ दे रहे मिलिन्द कुमार ने ३८ रन बनाए । उनदोनों ने ९८ रन की साझेदारी की । ओपनरद्वय बेन चाल्र्सवर्थ र आकाश त्रिपाठी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए । चाल्र्सवर्थ ने १३ रन बनाए । त्रिपाठी ४ रन में ही आउट हुए । राशिद खान ने ६ रन बनाए, मोहमद आदिल आलम ने ८ रन बनाए ।
चितवन के लिए सोहेल तनवीर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । उन्होंने चार विकेट लिए । सञ्जित कुमार ने दो, कमल ऐरी और रवि बोपारा ने एक–एक विकेट लिए ।

यह भी पढें   एमाले में नेतृत्व संघर्ष : ओली बनाम पोखरेल,

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed