ईश्वर पोखरेल का अध्यक्ष पद में दावा करना अच्छी बात है – सुरेन्द्र प्रसाद पाण्डे
काठमांडू, मंसिर १८ – नेकपा (एमाले) के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रसाद पाण्डे ने स्पष्ट कर दिया है कि आगामी महाधिवेशन में पार्टी अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल को वो अपना समर्थन देंगे । बुधवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अध्यक्ष के रूप में पोखरेल का दावा स्वाभाविक है । उन्होंने घोषणा की कि वह उनका समर्थन करेंगे ।
उपाध्यक्ष पाण्डे ने कहा कि ईश्वर पोखरेल का अध्यक्ष पद में दावा करना अच्छी बात है । लेकिन उन्हें पहले ही दावा करना चाहिए था उन्होंने देर की है ।
उन्होंने कहा ‘उन्हें (ईश्वर पोखरेल) मेरो समर्थन है, पहले भी था ।’ ‘मैं तो कहता हूँ – उन्होंने दावा करने में देरी की है । दो कार्यकाल महासचिव और वरिष्ठ उपाध्यक्ष हो चुके व्यक्ति को पहले ही यह दावा कर लेना चाहिए था ।’
एमाले के आगामी महाधिवेशन मेंं वर्तमान अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ही सर्वसम्मत से अध्यक्ष होने की चर्चा के समय में ही उपाध्यक्ष पाण्डे ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष पोखरेल के पक्ष में खुलकर मत जाहिर किया ।



