एनपीएल – पोखरा एवेंजर्स और काठमांडू गोर्खाज, सुदूरपश्चिम रोयल्स और चितवन राइनोज आमने सामने
काठमांडू, मंसिर १८ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के दूसरे संस्करण के आज के खेल में दो मैच खेले जाएंगे । त्रिवि अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज का पहला मैच ११ः४५ बजे पोखरा एवेंजर्स और काठमांडू गोर्खाज बीच और अपराह्न ४ बजे सुदूरपश्चिम रोयल्स और चितवन राइनोज बीच खेला जाएगा ।
आज पोखरा के उपर जीतने का दबाब है क्योंकि पाँच खेल से केवल वह चार ही अंक प्राप्त कर सका है । चार अंक मात्र प्राप्त कर पोखरा को प्लेऑफ की संभावना को जीवित रखने के लिए आज का मैच जीतना ही होगा । वहीं काठमांडू ने ६ खेल से आठ अंक बनाए हैं ।
आज के दूसरे खेल में प्लेऑफ में पहुँच चुके सुदूरपश्चिम और प्लेऑफ की ओर अग्रसर चितवन आमने सामने होंगे । सुदूरपश्चिम दस अंक के साथ शीर्ष स्थान में है । पाँच खेल में चार अंक लेकर चितवन को प्लेऑफ में पहुँचने के लिए जीतना ही होगा ।



