Fri. Aug 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी लायन्स ने डिफेंडिंग चैंपियन जनकपुर को हराया, प्ले-ऑफ में दाखिला पूरा किया

 

काठमांडू। लुम्बिनी लायन्स ने नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) २०२५ के प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई है। शुक्रवार को त्रिभुवन विश्वविद्यालय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेले गए मुकाबले में लुम्बिनी ने डिफेंडिंग चैंपियन जनकपुर बोल्ट्स को 4 विकेट से हरा दिया।

इस हार के साथ ही जनकपुर बोल्ट्स के साथ-साथ चितवन राइनोज और पोखरा एवेंजर्स की भी प्ले-ऑफ में पहुंचने की संभावना खत्म हो गई है। इससे पहले ही कर्णाली याक्स का रास्ता बंद हो चुका था।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 3 अगस्त 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

प्ले-ऑफ की तस्वीर: सुदूरपश्चिम रॉयल्स, काठमांडू गोरखाज और विराटनगर किंग्स पहले ही प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। इनमें से सुदूरपश्चिम रॉयल्स टॉप पर रहते हुए क्वालीफायर-1 के लिए भी पहुंच गया है। लीग चरण के बाकी मैचों से ही तय होगा कि कौन सी टीम किस पॉजीशन पर रहेगी।

मैच सारांश: जनकपुर बोल्ट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 132 रन बनाए। जवाब में लुम्बिनी लायन्स को जीत के लिए 133 रनों का लक्ष्य मिला। लुम्बिनी ने 19.1 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 136 रन बना लिए और मैच अपने नाम किया। दिलीप नाथ (15 रन) और रूबेन ट्रंपलमैन (6 रन) नॉट आउट रहे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com