Wed. Jan 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल– एलिमिनेटर खेल, आज काठमांडू गोर्खाज और लुम्बिनी लायन्स बीच मुकाबला

काठमांडू, मंसिर २४ – नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) के अन्तर्गत आज (बुधवार) होने जा रहे एलिमिनेटर खेल में काठमांडू गोर्खाज और लुम्बिनी लायन्स बीच मुकाबला होगा । कीर्तिपुर स्थित त्रिवि क्रिकेट मैदान में आज यह खेल अपराह्न ४ बजे शुरु होगा ।
काठमांडू अंक तालिका में तीसरे और लुम्बिनी चौथे स्थान में है । आज का यह मैच जो भी टीम जीतेगी वह टीम दूसरे क्वालिफायर में विराटनगर किंग्स के साथ मुकाबला करेगी ।
पहले क्वालिफायर में सुदूररपश्चिम रोयल्स से ७७ रन से पराजित विराटनगर टीम दूसरी क्वालिफायर में खेलेगी ।
आज के एलिमिनेटर में हारने वाली टीम इस खिताब के दौड़ से बाहर हो जाएगी । इसलिए आज के खेल को काठमांडू और लुम्बिनी दोनों ही जीतना चाहेंगे । लीग चरण में हुए मुकाबले में काठमांडू ने लुम्बिनी को २२ रनों से पराजित किया था ।
पहले खेल में जीत मिलने के बाद लुम्बिनी की टीम लगातार तीन मैच में पराजित हुई थी । लेकिन उसके बाद लुम्बिनी ने फिर लगातार तीन खेल में जीत हासिल कर तीसरे स्थान में रहकर प्लेऑफ में पहुँची और आज एलिमिनेटर खेलने जा रही है ।
इधर काठमांडू ५ खेल में जीत हासिल कर, २ खेल में पराजित होकर १० अंक सहित तीसरे स्थान में रहकर एलिमिनेटर खेलने पहुँची है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *