Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले का ११वां महाधिवेशन सक्षम नेतृत्व का निर्माण करेगा – पूर्वराष्ट्रपति भण्डारी

 

काठमांडू, मंसिर २७ – पूर्वराष्ट्रपति विद्या देवी भण्डारी को विश्वास है कि नेकपा (एमाले) के ११वें महाधिवेशन से सक्षम नेतृत्व का निर्माण करेगा । शनिवार की सबुह शुभकामना देते हुए उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि जनता के बहुदलीय जनवाद (जबज)के आधारभूत मान्यताओं को अपनाकर नेतृत्व चयन किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि “आप महाधिवेशन प्रतिनिधि राजनीतिक रूप में परिपक्व और अपने–अपने क्षेत्र के जिम्मेवार नेता हैं, इसलिए आप पार्टी के आन्तरिक जीवन, देश के परिवर्तित परिवेश तथा विश्व परिस्थिति के बारे में अवगत ही हैं । साथ ही उन्होंने कहा कि –ऐसे परिवेश में आयोजित पार्टी के सर्वोच्च निकाय के रूप में हो रहे महाधिवेशन जबज के आधारभूत मान्यताओं को आत्मसात करते हुए पार्टी के भीतर लोकतान्त्रिक संवाद, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा तथा सहकार्य के वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करते हुए, योग्य तथा सक्षम नेतृत्व निर्माण किया जाएगा, ऐसा मेरा विश्वास है ।
उन्होंने कहा कि देश अभी एक अस्थिर राजनीतिक स्थिति से गुजर रहा है और एकजुट होकर आगे बढ़ना ही आज के समय की आवश्यकता है। भण्डारी ने शुभकामना देते हुए कहा कि कि – मैं इस आम सम्मेलन की सफलता की कामना करती हूं, ताकि यह देश और जनता के लिए जिम्मेदार और दूरदर्शी निर्णय ले सके । हार्दिक बधाई।
पार्टी द्वारा सदस्ता नवीकरण नहीं करने के बाद भण्डारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष ईश्वर पोखरेल का समर्थन कर रही हैं ।

यह भी पढें   *आज का पंचांग:-* *आज दिनांक 25 अक्टुबर 2026 रविवार* शुभसंवत् :-2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com