Tue. May 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एनपीएल – खिताब के लिए मुकाबला कप्तान और उप कप्तान बीच

 

काठमांडू, मंसिर २७ – एनपीएल नेपाल प्रीमियर लीग (एनपीएल) का आज फाइनल खेला जाएगा । त्रिवि मैदान कीर्तिपुर में सुदूरपश्चिम रोयल्स और लुम्बिनी लायन्स के बीच खिताब के लिए आज मुकाबला होगा ।
आज (शनिवार) अपराह्न साढे तीन बजे से यह शुरु होगा । आज के इस निर्णायक खेल के बाद एनपीएल का दूसरा संस्करण समाप्त हो जाएगा । आज का फाइनल मैच बेहद रोमांचक होने वाला है क्योंकि नेपाली राष्ट्रीय टीम के कप्तान रोहित पौडेल और उप कप्तान दीपेन्द्रसिंह ऐरी आज एक साथ अलग अलग टीम में होकर खिताब जीतने के लिए मुकाबला करने वाले हैं ।
सुदूरपश्चिम ने पहले क्वालिफायर में विराटनगर किंग्स को पराजित कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया था । एलिमिनेटर में काठमांडू गोर्खाज् और दूसरे क्वालिफायर में विराटनगर किंग्स को ही पराजित कर लुम्बिनी ने भी फाइनल में अपना स्थान बनाया है ।
लीग चरण के सात मैचों में ६ खेल में जीत हासिल कर सुदूरपश्चिम अंक तालिका के शीर्ष स्थान में आया और प्लेऑफ में पहुँचा था । विराटनगर ने उसे हराया था ।
इसी तरह लुम्बिनी ने लीग चरण में ७ में से ४ खेल जीतकर ८ अंक लेकर तालिका के चौथे स्थान में आया और प्लेऑफ में पहुँचा था । लीग चरण में जनकपुर, विराटनगर, पोखरा और चितवन को पराजित किया था । लीग चरण में ही सुदूरपश्चिम से लुम्बिनी ७ विकेट से पराजित हुआ था ।
आज के इस फाइनल खेल में यदि लुम्बिनी जीतिी है तो वो अपने हार का बदला ले पाएगी । आज लुम्बिनी फाइनल को जीतने और खिताब को पाने का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरेगी । इसी तरह गत वर्ष का अपविजेता सुदूरपश्चिम की भी चाहत होगी कि इस वर्ष का खिताब वही जीते । इसबार भी वो उपविजेता बनकर नहीं जाना चाहेगा ।
लुम्बिनी के कप्तान रोहित पौडेल नेपाली राष्ट्रीय टीम के भी कप्तान है वहीं सुदूरपश्चिम के कप्तान दीपेन्द्रसिंह ऐरी हैं और वे राष्ट्रीय टीम के उपकप्तान हैं । आज करारी टक्कर होने वाली है कप्तान और उप कप्तान बीच ।
आज के खेल में लुम्बिनी की ओर से –
रोहित पौडेल (कप्तान), दिनेश अधिकारी, समीर अली, तिलकराज भण्डारी, थोमस ड्राका, अभिषेश गौतम, दुर्गेश गुप्ता, सन्दीप जोरा, आदिल खान, सुमित महर्जन, शेर मल्ल, गुलबदीन नाइब, दिलीप नाथ (विकेटकिपर), विशाल पटेल, डार्सी सर्ट, जेजे स्मिथ और रुबेन ट्रम्पलम्यान हैं ।
इसी तरह सुदूरपश्चिम की ओर से –
दीपेन्द्र सिंह ऐरी (कप्तान), विनोद भण्डारी (विकेटकिपर), अविनाश बोहरा, दीपक बोहरा (विकेटकिपर), मिलन बोहरा, जोश ब्राउन, हेमन्त धामी, स्कट कुगेइलिन, क्रिस लिन, हिम्मत महरा, ईशान पाण्डे, टेक रावत (विकेटकिपर), नरेन साउद, हर्मीत सिंह, आरिफ शेख और दीपेन्द्र थापा (विकेटकिपर) हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *