Sat. Sep 12th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति रनिंग शिल्ड प्रतियोगिता २०८२ समुदघाटन

 


देशबन्धु यादव/नवलपरासी। सरावल गांव पालिका स्तरीय चार दिवसीय पांचवां राष्ट्रपति रनिंग शिल्ड प्रतियोगिता का समुदघाटन मुख्य अतिथि सरावल गांव पालिका अध्यक्ष सुखाड़ी चौधरी ने किया।
समुदघाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों को चहुंमुखी विकास के लिए शिक्षक , अभिभावक और व्यवस्थापन समिति का महत्त्वपूर्ण भूमिका है।
स्वागत मंतव्य आयोजक विद्यालय महेंद्र जनता मावि गडौरी के प्रधानाध्यापक श्रावण कुमार साहनी , शुभकामना मंतव्य विशेष अतिथि प्रमुख प्रशासकीय अधिकृत श्री प्रसाद गौतम , सरावल गांव पालिका के उपाध्यक्ष बासमती हरिजन , शिक्षा समन्वय इकाई नवलपरासी (पश्चिम) के शाखा अधिकृत सुभाषचन्द्र गौतम , सरावल गांव पालिका के शिक्षा शाखा प्रमुख प्रमोद यादव , सहायक प्रेम थापा के साथ ही वार्ड अध्यक्षों का गरिमामय उपस्थिति रहा।
महेंद्र जनता मावि गडौरी के अध्यक्ष जनमेजय यादव के अध्यक्षता रहा।
कार्यक्रम का सहजीकरण/संचालन शिक्षक गोविन्द ढकाल ने किया ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com