Fri. Jul 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले महाधिवेशन– बंदसत्र शुरु

 

काठमांडू, मंसिर २८ – नेकपा एमाले के ११ वें राष्ट्रीय महाधिवेशन अन्तर्गत आज (रविवार) काठमांडू के भृकुटी मंडप में बंदसत्र शुरु हो गया है । नए नेतृत्व चयन के लिए साढे ७ बजे से ही बंदसत्र संचालन होने की जानकारी पार्टी ने दी है ।
शनिबार भक्तपुर के सल्लाघारी में उल्लेख्य जनसहभागिता और शक्ति प्रदर्शन सहित महाधिवेशन के उद्घाटन के बाद एमाले आज से नए नेतृत्व चयन प्रक्रिया में प्रवेश कर रही है । बंद सत्र द्वारा आगामी पाँच वर्ष के लिए पार्टी के नए नेतृत्व का चयन किया जाएगा । देशभर से करीब साढे ६ लाख पार्टी सदस्यों में से चुने गए २ हजार २ सौ ६२ प्रतिनिधि एक अध्यक्ष ,एक महासचिव, तीन उपाध्यक्ष, तीन उपमहासचिव और सात सचिव सहित २५१ सदस्यीय केन्द्रीय कमिटी का चयन करेगी ।
महाधिवेशन के लिए सभी वर्तमान पदाधिकारियों को मिलाकर अध्यक्ष मंडल का गठन किया गाय है । इसी तरह महाधिवेशन के प्रस्ताव लेखन तथा मायन्यूट लेखन समिति की जिम्मेदारी उपमहासचिवद्वय प्रदीप ज्ञवाली और पृथ्वीसुब्बा गुरुङ को दी गई है ।
एमाले ने जानकारी दी है कि हम चाहते हैं कि नेतृत्व का चयन सहमति से ही तय हो । यदि सहमति नहीं हो पाई तो मतदान प्रक्रिया से नेतृत्व चयन किया जाएगा । इसके लिए विद्युतीय वोटिंग मशिन प्रयोग करने की तैयारी है । जिसका परीक्षण शुक्रवार पार्टी केन्द्रीय कार्यालय च्यासल में किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *