Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

ओली ने पार्टी के केन्द्रीय कमिटी की बैठक बुलाई,बंदसत्र मध्याह्न १२ः३० बजे

 

काठमांडू, मंसिर २८ – नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली ने पार्टी के केन्द्रीय कमिटी की बैठक बुलाई है । यह बैठक अब से कुछ ही देर बाद बाद काठमांडू के भृकुटी मंडप में होने जा रही है । ये जानकारी प्रचार विभाग प्रमुख राजेन्द्र गौतम ने दी है ।
पार्टी महाधिवेशन अन्तर्गत आज से एमाले का बंदसत्र भी भृकुटीमण्डप में ही शुरु होने जा रहा है । बंद सत्र के लिए सुबह ७ः३० बजे समय तय किया गया था लेकिन केन्द्रीय कमिटी की बैठक अभी बुलाई गई है इसलिए अब बंदसत्र का समय मध्याह्न १२ः३० बजे किया गया है । वैसे नेता कार्यकर्ता बंदसत्र स्थल में जमा होने लगे हैं ।
अभी बुलाई गई केन्द्रीय कमिटी द्वारा अध्यक्ष ओली ने विभिन्न प्रस्तावों को आगे बढ़ा   दिया है ।ओली का प्रस्ताव केन्द्रीय कमिटी होते हुए बंद सत्र में पेश किया जाएगा ।
एमाले के अध्यक्ष पद के लिए केपी शर्मा ओली और ईश्वर पोखरेल ने अपनी उम्मीदवारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed