Fri. Jul 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रक्सौल में सशस्त्र सीमा बल के 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ का आयोजन

 

रक्सौल, 13 दिसंबर 2025: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के आगामी 62वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आज 47वीं वाहिनी, एसएसबी, रक्सौल में ‘बॉर्डर यूनिटी रन’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामूहिक शक्ति और सामाजिक सद्भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

पांच किलोमीटर की इस दौड़ का शुभारंभ मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, विशिष्ट अतिथि पश्चिम चंपारण के सांसद श्री संजय जायसवाल और एसएसबी सीमान्त मुख्यालय, पटना के महानिरीक्षक श्री निशित कुमार उज्जवल ने संयुक्त रूप से फ्लैग ऑफ करके किया।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन द्वारा संबोधन... कहा ..घटना की तत्काल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से जाँच की जाएगी

इस कार्यक्रम में स्थानीय महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों (पुरुष एवं महिला), स्थानीय एनजीओ व सीमा जागरण मंच के सदस्यों, बैंककर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, बिहार पुलिस के प्रशिक्षुओं, मीडियाकर्मियों, सरकारी अस्पताल के कर्मचारियों तथा एसएसबी चौकियों के आस-पास के गाँवों के निवासियों सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम गीत गायन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई। मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने पौधारोपण भी किया। दौड़ में सफल प्रतिभागियों को मेडल, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह भी पढें   राष्ट्रपति पौडेल ने प्रधानमंत्री बालेन से कहा कि सभी दलों को एक साथ लाएं

इस अवसर पर रक्सौल के विधायक श्री प्रमोद कुमार सिन्हा, सिकटा के विधायक श्री समृद्ध वर्मा, नरकटिया के विधायक श्री विशाल कुमार, सुगौली के विधायक श्री राजेश कुमार, एसएसबी बेतिया के उप महानिरीक्षक श्री एस. सुब्रमण्यम, 47वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री संजय पाण्डेय, 44वीं वाहिनी, नरकटियागंज के कमांडेंट श्री बलवंत सिंह नेगी, एसडीएम रक्सौल श्री मनीष कुमार, एसडीपीओ रक्सौल श्री मनीष आनंद तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि तथा महानिरीक्षक महोदय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और उपस्थित मीडियाकर्मियों के सवालों के जवाब दिए। यह आयोजन सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों एवं नागरिकों के बीच सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक बना।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com