Thu. May 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज काठमांडू का न्यूतम तापक्रम ५ दशमलव ४ डिग्री सेल्सियस

 

काठमांडू, मंसिर २८ – काठमांडू उपत्यका के न्यूनतम तापक्रम गिरकर ५ दशमलव ४ डिग्री सेल्सियस हो गया है । जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा ने जानकारी दी है कि आज सुबह पौने ६ बजे किए गए मापन में न्यूनतम तापक्रम ५.४ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापक्रम १९ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है ।
मौसम पूर्वानुमान महाशाखा तापक्रम का अध्यावधिक विवरण पौने नौ बजे सार्वजनिक करेगी । इसी तरह आज बागमती, कोशी और गण्डकी प्रदेश में आंशिक बदली छाए रहने की संभावना है । अन्य प्रदेश में मौसम मुख्यतया साफ रहने की मौसमविद ने जानकारी दी है । आज रात में भी लुम्बिनी प्रदेश, कर्णाली प्रदेश और सुदूरपश्चिम प्रदेश में आंशिक बदली छाई रहेगी और रही बाकी भू भागों में मौसम मुख्यतया साफ रहने का पूर्वानुमान है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *