Thu. Jan 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधवापुर प्रीमियर लीग मैच रविवार से प्रारंभ


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर
मधवापुर प्रीमियर लीग MPLसीजन9(2025-2026)का रविवार को राम निरंजन साह महाविद्यालय में प्रारंभ हुयी। इस टूर्नामेंट मैच का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर एम.एल.सी.घनश्याम ठाकुर, नेपाल मधेश प्रदेश के बिधायक नमिता प्रधान, मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल , मटिहानी मठ के उत्तराधिकारी महंत डॉ.रवीन्द्र दास वैष्णव, बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी सारंग पाणि पांडेय ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर मुख्य अतिथि घनश्याम ठाकुर ने कहा कि नेपाल भारत का रिश्ता त्रेता युग से चला आ रहा है। भारत के आत्मा में नेपाल मेंवसता है। अयोध्या से भिट्ठामोड़ तक फारलेन का निर्माण , जयनगर से जनकपुरधाम तक रेल का निर्माण किया गया है। भारतीय प्रधानमंत्री मोदी जी नेपाल के विकास के लिए तत्पर है।
विशिष्ट अतिथि बिधायक नमिता प्रधान ने कहा कि पढाई के साथ साथ खेल भी जरूरी है।आज इसे ग्राउंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनेंगे।
मटिहानी के मेयर हरि प्रसाद मंडल ने मधवापुर में कस्टम खोलने की मांग एम.एल.सी.घनश्याम ठाकुर से किया। फिर ग्रांड परेड आयोजित किया गया। भारत तथा नेपाल के झंडा लहराया गया तथा दोनों देशों के राष्ट्रगान गाया गया।
उद्घाटन मैच आरा तथा जनकपुरधाम के बीच खेला गया। आरा ने बैटिंग की। मधवापुर प्रीमियर लीग सीजन 9T20के अध्यक्ष सह मधवापुर के मुखिया राजेश कुमार साह,सरपंच बलराम मिश्र, प्रभु मिश्रा, राकेश नायक सहित की सक्रियता से शुरू इस मैच में नेपाल तथा भारत से हजारों दर्शकों की सहभागिता थी। उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता अजय भगत,बादल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढें   मधेस केन्द्रित दल द्वारा गठित  संघीय लोकतान्त्रिक मोर्चा में चुनावी तालमेल संभव नहीं हाे सका

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *