Wed. May 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एमाले के तीन शीर्ष नेताओं ने सक्रिय राजनीति नहीं करने की घोषणा की

 

काठमांडू, मंसिर २८ – नेकपा एमाले में नेतृत्व को लेकर रस्साकस्सी चल रही है । ऐसे समय में एमाले के तीन शीर्ष नेताओं ने सक्रिय राजनीति नहीं करने की घोषणा की है ।
सक्रिय राजनीति नहीं करेंगे लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे पार्टी की सदस्यता कायम रखेंगे । सक्रिय राजनीति नहीं करने की घोषणा करने वालों में उपाध्यक्षद्धय युवराज ज्ञवाली और अष्टलक्ष्मी शाक्य तथा अनुशासन आयोग अध्यक्ष केशव बडाल हैं ।
इन तीनों ने घोषणा की कि अब वे किसी भी पद के लिए उम्मीदवार नहीं बनेंगे । ऐसे समय में जब नेकपा एमाले के ११वें महाधिवेशन में सात दशक पार कर चुके नेताओं के बीच नेतृत्व के लिए प्रतिस्पर्धा हो रही है, ऐसे में  तीनों नेताओं का स्वेच्छिक अवकाश लेना,इस रस्साकस्सी में उलझे लोगों के लिए  ये  उदाहरण बने हैं।
एमाले के जारी महाधिवेशन के बंद सत्र में ज्ञवाली, शाक्य और बडाल ने अब सक्रिय राजनीति और नेतृत्व से अवकाश ले पार्टी को अपनी अनुभव के आधार में योगदान करने की घोषणा की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *