Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रपति पौडेल के राजनीतिक सलाहकार सुनीलबहादुर थापा ने दिया पद से इस्तीफा

 
 

काठमांडू, पुष १ – राष्ट्रपति रामचन्द्र पौडेल के राजनीतिक सलाहकार सुनीलबहादुर थापा ने पद से इस्तीफा दे दिया है । अपनी नियुक्ति के तीन वर्ष होने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है ।
उन्होंने जानकारी दी है कि मंसिर १२ गते को ही इस्तीफा दिया था और इस्तीफा उसी दिन स्वीकृत भी हो गई थी । उन्होंने बताया कि उनके पास जो कुछ सामग्री है, इसके साथ ही कुछ जिम्मेदारी है जिसे हस्तान्तरण करने के लिए मात्र शीतल निवास जा रहे हैं ।
थापा ने बताया कि “मैंने सक्रिय राजनीति में वापस आने के लिए १२ गते को ही इस्तीफा दे दिया, और मेरा इस्तीफा उसी समय स्वीकृत भी हो गया । उन्होंने कहा कि मैं अब महाधिवेशन में लगूंगा ।
उन्होंने तत्काल इस्तीफा देने के कारण बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय सभा में जाने की उनकी आकांक्षा है ।
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री सूर्यबहादुर थापा के पुत्र समेत रहे सुनील राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) त्याग कर समूह सहित कांग्रेस में प्रवेश किया था । कांग्रेस प्रवेश कर सह महामंत्री बने वे १४वें महाधिवेशन से केन्द्रीय सदस्य में निर्वाचित हुए थे ।
राष्ट्रपति के सलाहकार बनने के बाद भी उनका कांग्रेस की केन्द्रीय सदस्य से नहीं हटाया गया है । वेबसाइट में भी उनका नाम है ही ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *