पार्टी के भीतर जो निरंकुश, स्वेच्छाचारी प्रवृत्ति है उससे पार्टी को मुक्त करें–भीम रावल
काठमांडू, पुष १ – नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डा. भीम रावल ने एमाले महाधिवेशन के प्रतिनिधियों को सुझाव दिया है कि वो पार्टी के भीतर जो निरंकुश, स्वेच्छाचारी प्रवृत्ति है उससे पार्टी को मुक्त करें ।
एमाले के ११ वें महाधिवेशन के सन्दर्भ में भीम रावल ने प्रतिनिधियों को सुझाव दिया है कि प्रतिनिधि गलत प्रवृत्तियों को समाप्त करें क्योंकि यह पार्टी संगठन को जनता के लाभ के लिए उपयोगी बनाने का एक अवसर है।
उन्होंने १०वें महाधिवेशन को याद करते हुए लिखा है कि – अभी के घटनाओं के क्रम से यह स्पष्ट हो गया है कि उस वक्त जो मुद्दा मैंने उठाया था वो सही था । अभी बहुतों ने केपी की निरंकुश, स्वेच्छाचारी प्रवृत्ति और व्यवहार को स्वयं भोगा और देखा है । अतः एमाले के ११वेंं महाधिवेशन में ऐसी प्रवृत्ति और व्यवहार से पार्टी को मुक्त करें । उन्होंने प्रतिनिधियों से कहा है कि स्वयं को पार्टी, देश और जनता के हित में संगठन को उपयोगी बनाने का यह अवसर है इसे उपयोग करना उचित होगा ।

