Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकारी टीम कार्यालय अनुगमन और संवाद के लिए निकलेगी

 

काठमांडू, पुस ८ – जेनजी आन्दोलन के दौरान जलाए गए पार्टी कार्यालयों के अनुगमन करने और राजनीतिक दलों से संवाद करने के लिए सरकार द्वारा गठित राजनीतिक संवाद समिति की एक टीम तैनात की गई है । कानूनमंत्री अनिलकुमार सिन्हा, संचारमंत्री जगदीश खरेल और प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार अजयभद्र खनाल इस संवाद समिति में हैं और फिल्ड में काम करने लगे हैं ।
सरकारी टीम संवाद और कार्यालय अनुगमन के लिए शुरु में कांग्रेस केन्द्रीय कार्यालय सानेपा पहुँचने का कार्यक्रम है । उसके बाद नेकपा एमाले और नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी (तत्कालीन माओवादी केन्द्र) के साथ ही अन्य दलों के कार्यालय पहुँचने का भी कार्यक्रम है । समिति आज (मंगलवार) की सुबह ११ बजे नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय कार्यालय सानेपा, १ बजे नेकपा एमाले के कार्यालय च्यासल और ३ बजे नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय पेरिसडाँडा जाएगी ।
इसी क्रम में सरकारी टीम चुनाव को लेकर भी नेताओं से विचार विमर्श करेगी और जेनजी आन्दोलन के दौरान जलाए गए पार्टी कार्यालयों का अनुगमन भी करेगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed